न्यूजपेपर बाॅंटने वाला जोर जोर से चिल्लाते हुए ‘‘आज की ताजा खबर!’’ पढ़कर सुनाने लगा,
‘‘नगर निगम ने स्वाइन फ्लु से डरकर जबसे प्रकृतिक ‘‘स्वच्छता’’ कर्मियों के विरुद्ध देश निकाला देने का अभियान छेड़ा है, कोने कोने में गन्दगी का साम्राज्य प्रबल हो गया है। अब, प्राकृतिक ‘सुरक्षा’ कर्मियों ने अपना आतंक इतना बुलन्द कर रखा है कि खूॅखार आतंकवादी भी गच्चे खा जायें । और, आयुक्त नगरनिगम हैं कि केन्द्र शासन के आदेश पत्र का झंडा लहरा कर उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही करना उनके मौलिक अधिकारों का हनन करना मानते हैं ।’’ तभी बिजली के खम्भे पर बैठा कौआ बोला,
‘‘हो सकता है, वह ‘डाॅग फ्लु’ का इन्तजार कर रहे हों ताकि न रहेगा बाॅंस न बजेगी बाॅंसुरी।’’
अचानक एक बिल्ली बीच में ही उछल कर आई और बोली,
‘‘परंतु उन पुण्यात्माओं के साथ अन्याय करने से इन्हें क्या मिल गया?’’
No comments:
Post a Comment