इतिहास के शिक्षक अपने छात्रों को समझा रहे थे कि कभी हमारा भारत ...
-इतना स्वर्णसम्पन्न था कि अन्य देश उसे सोने की चिड़िया कहते थे,
-इतना ऊर्वर और शुद्धपर्यावरण सम्पन्न था कि दूध की नदियाॅं बहतीं थीं और सभी लोग बलिष्ठ थे,
-इतना ज्ञानसम्पन्न था कि सभी उसे विश्वगुरु मानते थे ।
पर , अब इन सभी क्षेत्रों में विपन्न हो गया है......।
एक छात्र ने पूछा, सर! इसका कारण क्या है?
शिक्षक ने समझाया.. ...
इन तीनों घटकों के तीन संयुक्त कारण हैंः
- क्रिकेट अर्थात् भ्रष्टाचार,
- राजनीति अर्थात् स्वार्थनीति,
- फिल्में अर्थात् अनुन्नत ज्ञान प्रसार।
छात्रों ने पूछा, क्या हमारा पुराना स्तर फिर से प्राप्त नहीं किया जा सकता?
शिक्षक बोले ... क्यों नहीं... ?
पर...? क्या तुम लोग यह सचमुच चाहते हो?
पिन ड्राप सायलेंस... ... ।
No comments:
Post a Comment