Saturday, September 12, 2020

99 तस्वीर


‘‘ हाॅं, बताओ छात्रो! कल क्या होमवर्क दिया गया था?‘‘

‘‘ सर! आपने, बलों के त्रिभुज नियम पर आधारित उदाहरण लिख कर लाने को कहा था ।‘‘

‘‘ अच्छा, राकेश! तुमने क्या लिखा, पढ़कर बताओ?‘‘

‘‘ सर! दीवार पर टंगी तस्वीर बलों के त्रिभुज नियम के आधार पर ही संतुलित रह पाती है, दो बल रस्सियों में लगने वाले तनाव से प्रकट होते हैं और तीसरा दीवार में से अदृश्य रूप में सक्रिय रहकर इन दोनों को संतुलित कर लेता है और तस्वीर टंगी रहती है।‘‘

‘‘ सर! इसने तो पुस्तक की नकल कर ली है, मैंने इसकी व्याख्या दूसरे प्रकार से की है।‘‘

‘‘ बहुत अच्छा, विनोद! सुनाओ तुमने क्या लिखा है?‘‘

‘‘ सर! हमारे देश   की तस्वीर क्रिकेट, फिल्में और राजनीति इन तीनों बलों से संतुलित रहती है जिनमें फिल्में और क्रिकेट ये दोनों बल तो लगते हुए सक्रिय दिखाई देते हैं पर तीसरा अदृश्य बल राजनीति, इन दोनों के बीच में सक्रिय रहकर संतुलन स्थापित करता रहता है।‘‘


No comments:

Post a Comment

221 चिंजा की शादी

5 वीं क्लास में पढ़ रहीं स्वभाव से सीधी सादी सहुद्रा और भोली सी चिंजा में गहरी दोस्ती थी। चिंजा की स्पष्टवादिता से क्लास के सभी लड़के लड़किय...