‘‘ मरीज की हालत बहुत ही सीरियस है, आपरेशन करना पड़ेगा, आप जल्दी इन कागजों पर संबंधित के गार्जियन सेे हस्ताक्षर कर फीस जमा कर दो’’
‘‘ डाॅक्टर साब! हस्ताक्षर तो अभी करे देता हॅूं परंतु फीस कितनी होगी?’’
‘‘ सब मिला कर पेंतीस हजार’’
‘‘ लेकिन इतने रुपये तो अभी पास में नहीं हैं, इन्तजाम करने में कुछ दिन लग जायेंगे ’’
‘‘ आज ही इंतजाम कर लो नहीं तो मरीज को वापस ले जाओ ’’
‘‘ गांव से आया हूॅं , गरीब आदमी हूॅं साब! आप आपरेशन करके मरीज की जान बचा लें हम जल्दी ही आपकी फीस का इंतजाम कर देंगे’’
‘‘ मालूम है? मेडीकल कालेज में डाक्टरी सीखने के लिये हमसे फीस के लाखों रुपये एडवाॅस में ही जमा कराये गये थे, समझे?’’
No comments:
Post a Comment