‘‘ मैंने हमेशा आप लोगों की ही इच्छाओं के अनुकूल काम किया, आज जब मैं अपनी पसन्द की लड़की से विवाह करने की अनुमति चाहता हॅूं तो आपको क्यों आपत्ति है?’’
‘‘ इसलिए कि वह लड़की अपनी जाति की नहीं है, खानदान का भी तो ध्यान रखना होता है कि नही?’’
‘‘ वह पांच साल तक मेरे साथ कालेज में पढ़ी है, हम एक दूसरे की रुचियों को अच्छी तरह समझते हैं और स्वभाव से पसंद करते हैं, तो क्या यह व्यर्थ है?’’
‘‘ अनेक लोगों की रुचियाॅं समान होती हैं, अनेक वर्षों से जान पहचान भी होती है तो क्या सभी से विवाह किया जा सकता है? विवाह क्या आजकल की चिथड़े जैसे कपड़ों वाली फैशन है ? ’’
‘‘ परन्तु यह कहाॅं तक उचित है कि आपने जिस परिवार की लड़की को पसंद किया है उसे एक घंटे में ही पसंद कर मैं अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय कर लॅूं?’’
‘‘ क्यों नहीं? हम तो उनके परिवार और खानदान को जन्म से जानते हैं, हमारे पुराने संबंध उस कुल से जुड़े हैं ।’’ पिता मूछों पर ताव देते बोले।
‘‘ आप बार बार कुल, खानदान के भंवरजाल में क्यों उलझा रहे हैं? सभी मनुष्य बंदरों के बंशज हैं यह प्रमाणित है ?..? .. माॅं ! मैं इसे नहीं मानता।’’
‘‘ अच्छा बेटा! जब तू अपने विचारों पर इतना दृढ़ है तो मेरी एक बात मान ले, योग्य ज्योतिषी से कुंडली का मिलान कराके देख ले यदि उत्तम मिलान होता होगा तो हम सहमत हो जाएंगे ’’ माॅं ने आंसू पोंछते हुए कहा।
‘‘ फिर दूसरा चक्कर? हम ज्योतिष को नहीं मानते, यह सब मूर्ख बनाने के धंधे हैं।’’
‘‘ अरे मूर्ख! यह तो सोच, जो लोग तेरी तारीफ खानदानी और संस्कारी पुत्र के रूप में करते नहीं थकते और उदाहरण देकर समाज में कहते हैं कि पुत्र हो तो देवकीनन्दन के पुत्र जैसा, वे क्या कहेंगे?’’ पिता क्रोध में आकर बोले।
‘‘ दूसरे क्या कहेंगे इसकी हम क्यों चिन्ता करें?’’
‘‘ हमारी सभ्यता और संस्कृति ?’’
‘‘ ये भी समय समय पर बदलती रही हैं, आप सबने अपने जमाने की संस्कृति और फैशन को अपनाया तो हमें अपने जमाने की फैशन और संस्कृति को अपनानें पर आपत्ति क्यों ??’’
No comments:
Post a Comment