‘‘सर! ये सहिष्णुता क्या होती है?’’
‘‘ सहिष्णुता माने सहनशीलता, अंग्र्रेजी में टालरेंस ’’
‘‘ तो असहिष्णुता का मतलब हुआ असहनशीलता यानि इनटालरेंस?’’
‘‘ हाॅं’’
‘‘ अच्छा, अब समझा सर !’’
‘‘क्या समझे?’’
‘‘ यही, जब इस देश के नेताओं को वोट लेकर सीटें हथियाना होती है तो वे अपने भाषणों में अन्याय, अत्याचार , अशिक्षा, हर प्रकार के शोषण और अपराध के प्रति असहिष्णुता का पाठ पढ़ाते हैं, और सत्ता हाथ में आते ही इन सबके प्रति सहिष्णुता भरी संस्कृति का अमृत पिलाने लगते हैं।’’
No comments:
Post a Comment